कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सा तेल खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:00

कोलेस्ट्रॉल में कौन सा तेल खाना चाहिए?

Best Oil for Cholesterol Patients in Hindi: अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो आपको कुछ खास कूकिंग ऑयल्स का ही सेवन करना चाहिए।
Best Oil for Cholesterol Patients in Hindi: कोलेस्ट्रॉल रक्त में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है। स्वस्थ कोशिकाओं (हेल्दी सेल्स) के निर्माण के लिए शरीर को कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है। लेकिन जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होता है, तो यह हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल में रक्त वाहिकाओं में फैट जमा होने लगता है। जब ये फैट बढ़ता जाता है, तो धमनियों से रक्त प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से रक्त का थक्का बनने लगता है। यह स्थिति हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

इसलिए स्वस्थ रहने और अपने हृदय को सुरक्षित रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल का संतुलन में होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी हो जाता है। खासकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी ऑयल (Healthiest Cooking Oils For Lowering Cholesterol) में खाना पकाना जरूरी होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कोलेस्ट्रॉल में कौन-सा तेल खाना चाहिए? या कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए कौन-सा तेल अच्छा साबित होता है? (Best Oil for Cholesterol Patients in Hindi)
कोलेस्ट्रॉल में कौन सा तेल खाना चाहिए-
1. अलसी का तेल- Flax Seeds Oil for Cholesterol
अलसी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप अलसी के बीज और तेल को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। अलसी का तेल हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो आप अलसी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। अलसी का तेल कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रण में रख सकता है।

2. ऑलिव ऑयल- Olive Oil for Cholesterol
ऑलिव ऑयल भी कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए लाभकारी हो सकता है। ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल में विटामिन ई और पॉलीफेनोल्स नाम एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसलिए ऑलिव ऑयल को हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। ऑलिव ऑयल खाने से कोरोनरी हृदय रोग का खतरा भी कम हो सकता है।

3. राइस ब्रान ऑयल- Rice Bran Oil for Cholesterol
आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि राइस ब्रान ऑयल हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। राइस ब्रान ऑयल में विटामिन ई और विटामिन के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो आप कूकिंग के लिए राइस ब्रान ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। राइस ब्रान ऑयल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

4. सूरजमुखी का तेल- Sunflower Oil for Cholesterol
सूरजमुखी का तेल कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो इसे कंट्रोल में रखने के लिए आप सूरजमुखी के तेल में खाना पका सकते हैं। सूरजमुखी का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें हेल्दी फैट होता है जो हृदय के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

5. तिल का तेल- Sesame Oil for Cholesterol
तिल का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो आप तिल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। तिल के तेल को ऑलिव ऑयल से भी अधिक लाभकारी माना जाता है। अपने हृदय स्वास्थ्य को हमेशा बेहतर बनाए रखने के लिए आप तिल के तेल में खाना पका सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info